{"_id":"59482f804f1c1b3f628b46fa","slug":"149790300820-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान उप चुनाव के लिए आज से होंगे नामांकन फार्म जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान उप चुनाव के लिए आज से होंगे नामांकन फार्म जमा
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामप्रधान उप चुनाव के लिए आज से होंगे जमा नामांकन फार्म
बहजोई (संभल)। ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। यह जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत अमर सिंह ने बताया कि विकास खंड बहजोई में करीब सात माह पहले गांव आनंदपुर के ग्राम प्रधान छन्नू सिंह की मौत हो जाने के कारण उप चुनाव होना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।सोमवार को 04 प्रत्याशियों के लिए विकासखंड दफ्तर परिसर से नामांकन फार्म लिए गए।
उन्होंने बताया कि इसके तहत 20 जून 2017 को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक विकासखंड दफ्तर परिसर में नामांकन पत्र जमा होंगे। इसके बाद 22 जून 2017 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक जमा किए गए नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 24 जून 2017 को सुबह 10 बजे से अपराह्न 03 बजे से होगी। इसी दिन अपराह्न 03 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 01 जुलाई 2017 को पूर्वाह्न सात बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा। एडीओ ने बताया कि मतगणना 03 जुलाई 2017 को सुबह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। उन्होंने बताया कि जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाचन अधिकारी व एडीओ आईएसबी जयंती प्रसाद गुप्ता को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।