फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में एसडीएम का सीएचसी पर छापा,डाक्टर समेत तीन कर्मी गैरहाजिर मिले

मिलक में एसडीएम का सीएचसी पर छापा,डाक्टर समेत तीन कर्मी गैरहाजिर मिले

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
मिलक में एसडीएम का सीएचसी पर छापा,डाक्टर समेत तीन कर्मी गैरहाजिर मिले
मिलक में एसडीएम का सीएचसी पर छापा
विज्ञापन

मिलक। उपजिलाधिकारी डा. ज्योति सिंह के औचक निरीक्षण में सीएचसी के दो डाक्टर समेत तीन कर्मी गैरहाजिर मिले और व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। उप जिलाधिकारी डा. ज्योति सिंह ने नगर के सीएचसी का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जिसमें सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर देखा। तब यहां पर तैंनात डा. निहाल सिंह और डा. एस.एस राणा गैरहाजिर मिले तथा दोनों के अवकाश के प्रार्थना नहीं मिल पाए। जिसको लेकर सीएचसी के अधीक्षक स्पष्ट नहीं बता पाए। संविदा कर्मी मंजू रानी गैरहाजिर मिलीं तथा सीएचसी पर रैबीज के इंजेक्शन और सर्प काटे का इंजेक्शन नहीं मिला। इमरजेंसी दवाओं को लेकर अधीक्षक डा. दशरथ सिंह का कहना था कि डिमांड भेज दी गई है। महिला वार्ड संविदा एएनएम के सहारे मिला और कोई महिला डाक्टर की तैनाती मिली। ओटी में भी खामियां मिलीं। वेस्ट डिस्पोजल नहीं बना मिला। महिला वार्ड में पंखे खराब मिले तथा दवा वितरण रजिस्टर में रोगी को दी जाने वाली दवाओं का रिकार्ड नहीं मिला। एक्सरे मशीन सामग्री के अभाव बंद मिली तथा वैक्सीन के डिब्बों की सप्लाई में कोताही मिली। निरीक्षण में पांच डिब्बे वैक्सीन के केंद्र पर ही रखे पाए गए। सीएचसी में नाला बंद होने के कारण जलभराव का मामला मिला। निरीक्षण में बाल रोग विशेषज्ञ की रामपुर में संबद्ध होने की जानकारी मिली तथा कई खामियां मिलीं। एसडीएम ने बताया कि पूरी निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed