फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हत्या---

हत्या---

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
हत्या---
बबराला में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बबराला/चंदौसी।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला कस्बे में शुक्रवार की मध्यरात्रि को अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला अधेड़ अपनी दूसरी पत्नी के साथ बबराला में किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर मकान मालिक व उसके परिजनों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगढ़ के थाना क्वारसी क्षेत्र की गांधी नगर कालोनी निवासी दुर्गेश शर्मा (45) पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा की पत्नी व बच्चे तो वहीं रहते हैं, लेकिन कई साल पहले उसके प्रेम संबंध दलित वर्ग की महिला भगवानदेई उर्फ कृष्णा से हो गए। जिसके बाद उसने कृष्णा को बतौर पत्नी अपने पास रख लिया। परिजनों के विरोध के कारण वह बबराला कस्बे में आकर भगवान सिंह के मकान में किराये पर आकर रहने लगा। यहां रहते हुए भी उसे तीन चार साल हो गए थे। बताते हैंकि कुछ समय से उसकी पत्नी कृष्णा व उसके ही समुदाय के मकान स्वामी भगवान सिंह के परिवार में अधिक नजदीकियां बढ गई थीं। शुक्रवार की देर रात दुर्गेश शर्मा एक शादी समारोह से लौटा था, कुछ ही देर बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को ही भवन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के भाई बलवीर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक दुर्गेश की दूसरी पत्नी भगवान देई उर्फ कृष्णा, मकान मालिक भगवान सिंह, उसकी पत्नी फूलवती, उसके पुत्र वेदप्रकाश पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चारो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मृतक की पत्नी भगवानदेई उर्फ कृष्णा ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश रात को एक शादी समारोह में गए थे, वापस लौटते समय उन्हें किसी ने गोली मार दी। सूचना पर वह पहुंची, पहले उपचार के लिए अलीगढ़ ले गई, लेकिन मौत हो जाने के बाद घर पर ले आई। लेकिन पुलिस जब बताए गए घटना स्थल पर पहुंची तो वहां किसी तरह के कोई साक्ष्य नहीं मिले। ना ही कोई रक्त का निशान मिला। जबकि आरोपी वेदप्रकाश ने बताया कि दुर्गेश शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहा था, उसके अपने तमंचे से ही उसे गोली लगी। इधर पुलिस को शव घर पर ही मिला, वहां खून भी बिखरा मिला, जिससे लगता हैकि हत्या घर पर ही हुई है। हत्यारोपी भी पुलिस को मिल गए हैं लेकिन अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed