फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तकनीकि साझा करने को कंबोडिया दौरे पर ईपीसीएच

तकनीकि साझा करने को कंबोडिया दौरे पर ईपीसीएच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
तकनीकि साझा करने को कंबोडिया दौरे पर ईपीसीएच
मुरादाबाद। हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु के नेतृत्व में मुरादाबाद, आगरा, खुर्जा और दिल्ली के निर्यातकों का एक प्रतिनिधि मंडल कंबोडिया के दौर पर है। इस दौरे का उद्देश्य कंबोडिया के साथ हस्तशिल्प की तकनीकि को साझा करना है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद का कहना है कि दौरे के माध्यम से दोनों देशों के बीच हस्तशिल्प के क्षेत्र संयुक्त भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार का कहना है कि कंबोडिया में उच्च स्तरीय शिष्ट मंडल के दौरे से कंबोडिया में इस्तेमाल की जा रही तकनीकि को समझने के साथ हस्तशिल्प के उत्पादन में तकनीकि का उपयोग शुरू करने के लिए निर्यात समुदाय को प्रेरित करने में मदद मिलेगी। महानिदेशक ने कहा कि चीन, वियतनाम, कंबोडिया, फिलिपींस और अन्य प्रमुख प्रतिस्पर्धी देश हाउस वेयर, गिफ्ट्स और डेकोरेटिव उत्पादों को बनाने वाली मशीनों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसा करके यह देश अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हस्तशिल्प के कारीगरों आंतरिक शक्ति को बरकरार रखना चुनौती है। कंबोडिया पहुंचा प्रतिनिधि मंडल कंबोडिया में गिफ्ट, सिरामिक, केन, बांस, रतन, घास, पाम, फाइबर, जल कुंभि आदि से बनने वाले प्राकृतिक फाइबर उत्पादों को बनाने वाले कारखानों का दौरा करेगा। ईपीसीएच के शिष्ट मंडल में निदेशक आरके वर्मा, जेस्मिना जेलियांग, नवेद उर रहमान, एसपी दादू, सुभाष चंद्र वर्मा, भास्कर शर्मा, नरेंद्र बोहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed