फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हवा से सुधरी महानगर की हवा

हवा से सुधरी महानगर की हवा

Fri, 16 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
हवा से सुधरी महानगर की हवा
मुरदाबाद।
विज्ञापन

दमघोटू प्रदूषण के आगोश में सिमटे शहर को बृहस्पतिवार को राहत मिली। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 434 से गिरकर 124 रह गया। इससे लोगों को सांस लेने में राहत मिली। हालांकि अभी भी एक्यूआई अपने मानक 50 के मुकाबले बहुत ज्यादा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
सर्दी शुरू होते ही महानगर की हवा में जानलेवा प्रदूषण घुल रहा था। दीपावली पर पटाखे चलने के बाद से प्रदूषण का स्तर दमघोटू हो गया। एक माह में दो बार शहर की हवा का प्रदूषण देश में सबसे ज्यादा हो गया। बुधवार को एक्यूआई 434 होने पर प्रदूषण नियंत्रण र्बोउ की ओर से अलर्ट जारी कर दिया था। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के अफसरों में हड़कंप मच गया। एकाएक प्रदूषण देशभर में सबसे ज्यादा होने का कारण वह समझ नहीं पाए। इसके लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है। रात 12 बजे के बाद से हवा चलनी शुरू हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को हवा की गति दो मीटर सेंकेड से ज्यादा दर्ज की गई। उसके साथ ही तेज धूप भी खिली। इसका असर शहर की हवा पर हुआ। हवा में प्रदूषण लगातार कम होना शुरू हो गया। शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 124 हो गया। हालांकि अभी भी यह मानक 50 से बहुत ज्यादा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक वीएस राजपूत ने बताया कि कुछ स्थानों पर बारिश होने और हवा - धूप का असर आने से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बुधवार को प्रदूषण का एक साथ इतना ज्यादा बढ़ना अप्रत्याशित रहा। उसकी जांच की जा रही है। हवा चलती रही तो वायु की गुणवत्ता अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ खास शहरों की स्थिति -
दिल्ली- 248, गाजियाबाद-219, बुलंदशहर-198, नोएडा-189, आगरा-282, वाराणसी-351
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed