{"_id":"5b7b25db42c79246633fd122","slug":"141534797275-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में विसर्जित होंगी अटल की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में विसर्जित होंगी अटल की अस्थियां
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां रामगंगा में विसर्जित होने के लिए 23 अगस्त को मुरादाबाद पहुंच सकती हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश किसके नेतृत्व में मुरादाबाद पहुंचेगा, इसका फैसला मंगलवार को लखनऊ में होने जा रही बैठक में होगा। फिलहाल पार्टी नेताओं का कहना है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह अस्थि कलश वाले रथ को लेकर मुरादाबाद पहुंचेंगे। भाजपाइयों का कहना है कि रथ पूरे मंडल में घूमने के बाद मुरादाबाद पहुंचेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां रामगंगा में विसर्जित होनी हैं। 23 अगस्त को अस्थि कलश मुरादाबाद पहुंचेगा। बाकी कार्यक्रम अभी पार्टी ने जारी नहीं किया है। शहर विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि पंचायती राज व लोक निर्माण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह अस्थि कलश को रथ पर लेकर लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचेंगे। रथ कहां - कहां होकर गुजरेगा इसका कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता का कहना है कि अटल जी के अस्थि कलश का इंतजार है। सभी कार्यकर्ता और शहर के लोग उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए प्रतीक्षारत हैं।
प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि अस्थि कलश कहां - कहां जाएगा इसे लेकर लखनऊ में मंगलवार को पार्टी की एक बैठक है। इस बैठक में तय होगा कि अस्थि कलश कब, कहां और किसके नेतृत्व में ले जाया जाएगा।