फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज संभल में हुंकार भरेंगे किसान

आज संभल में हुंकार भरेंगे किसान

Sat, 04 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आज संभल में हुंकार भरेंगे किसान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल में होने वाले किसान महासम्मेलन में शनिवार को पांच राज्यों के 22 किसान संगठनों के प्रतिनिधि जुटेंगे। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक दलों को सौंपने के लिए किसानों का एजेंडा तैयार किया जाएगा। संभल में अनूपशहर रोड पर किसान महासम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
किसान संगठन फसलों के लाभकारी मूल्य घोषित करने और किसानों की समस्या दूर करने की मांग करते रहे हैं। इसके लिए लगातार धरना-प्रदर्शन भी होते रहे हैं। केंद्र सरकारी ने फसलों के लाभकारी मूल्यों की घोषणा की तो किसानों ने इनको सिरे से नकार दिया। किसानों का आरोप है कि सरकार लाभकारी मूल्य घोषित नहीं कर पा रही है। इसके उलट किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह ने बताया कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा है। किसान लगातार घाटे में जा रहे हैं। शनिवार को किसान अपना एजेंडा प्रस्तुत करेंगे। सभी राजनीतिक दलों को इसको मानना ही होगा। यूपी के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और बिहार के किसान संगठन इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का ब्याज सहित पूरा भुगतान दिलाने, दलहन व मक्का के क्रय केंद्र लगवाने, दूध का न्यूनतम खरीद मूल्य घोषित करने, किसानों का बीमा कराने, किसानों को फसल बीमा का सौ फीसदी लाभ दिलाने, सभी पशुओं का बीमा कराने तथा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कराने के यूपी के प्रमुख मुद्दे शामिल रहेंगे। सम्मेलन में तीन हजार किसानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed