फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सफाई कर्मियों को 10 दिन की मोहलत

सफाई कर्मियों को 10 दिन की मोहलत

Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को 10 दिन की मोहलत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर 104 सफाई कर्मियों की भर्ती मामले में फाइलों की खोजबीन शुरू हो गई है। निगम प्रशासन ने कर्मियों की भर्ती रिकार्ड की फाइलों को खोजने के लिए दस दिन की मोहलत दी है। रिकार्ड नहीं मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम में गुपचुप तरीके से 104 सफाई कर्मियों की भर्ती के खुलासे से खलबली मची है। पिछले दिनों सफाई कर्मियों के आंदोलन के बाद इन कर्मियों की भर्तियां की गई हैं। दो सफाई निरीक्षक ने ठेकेदारों और लिपिक की मदद से कर्मियों का वेतन बनाने के लिए भेज दिया। इसी बीच सफाई निरीक्षक का तबादला भी हो गया। अधिकारियों की जानकारी के बगैर आउट सोर्सिंग कर्मियों की भर्ती के खुलासे से नगर निगम में खलबली मच गई। नगर आयुक्त अवनीश कुमार ने उनके वेतन पर रोक लगाने के साथ ही जांच के आदेश दे दिए। जांच में 104 कर्मचारियों के भर्ती रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। निगम के सभी रिकार्ड रूमों में फाइलों की छानबीन की जा रही है। फिलहाल फाइलें नहीं मिली हैं। कर्मचारियों की भर्ती रिकार्ड प्रस्तुत करने के लिए 10 दिन का टाइम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कोट-
104 कर्मियों का भर्ती रिकार्ड नहीं मिला है। कर्मचारियों को रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए 10 दिन की समय दिया है। इसके बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जांच में नगर निगम के दोषी कर्मियों पर भी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. जयपाल यादव, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed