फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   14.6 mm rain in moradabad city

शहर में 14.6 मिलीमीटर बरसे बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
14.6 mm rain in moradabad city
मुरादाबाद। रविवार तड़के हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी है। रविवार को 14.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून में दो दिन का ब्रेक रह सकता है। सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मंगलवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान में आगामी दिनों के मौसम की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से मौसम में बदलाव हो गया था। रविवार सुबह दस बजे तक कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से सुबह वातावरण में नमी भरपूर थी। सुबह की आर्द्रता 98 फीसदी और शाम की 87 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed