Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   137 schools have computer labs but no dedicated teachers.

Moradabad News: 137 स्कूलों में कंप्यूटर लैब, अगल से शिक्षक नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
137 schools have computer labs but no dedicated teachers.
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 137 स्कूलों में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है। लैब में छात्रों को पढ़ाने के लिए अलग से किसी शिक्षक की व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में जो शिक्षक पढ़ाते हैं वही शिक्षक लैब संचालित करते हैं। शिक्षकों ने बताया कि रुटीन के अनुसार छात्र-छात्राओं को बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार मुरादाबाद जिले में 1402 स्कूल हैं। इसमें करीब 1.52 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। करीब 137 स्कूलों में कंप्यूटर लैब है लेकिन इसमें कंप्यूटर सिखाने के लिए अलग से कोई शिक्षक नहीं है। इसके कारण छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर सीखने परेशानी होती है। कई स्कूलों में कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी एक ही कमरे में है। इसके कारण बच्चों को पढ़ाने में काफी समस्या होती है। शिक्षकों ने बताया कि वह बच्चों को केवल बेसिक जानकारी ही दे पाते हैं। कंप्यूटर लैब में प्रतिदिन पढ़ाई नहीं हो पाती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में सभी छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए पढ़ाई से अतिरिक्त एक क्लास होना अनिवार्य होता है इसके बावजूद अधिकतर स्कूलों में इसका लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

00
कंप्यूटर की बारीकियों से रूबरू नहीं हो पाते बच्चे
- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कंप्यूटर का अलग से शिक्षक नहीं होने से बच्चों को कंप्यूटर सीखने में परेशानी होती है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चे कंप्यूटर की बारीकियां नहीं सीख पाते हैं। बच्चे केवल कंप्यूटर खोलना और बंद करना सीख रहे हैं। इसके साथ बच्चों को थोड़ी बहुत टाइपिंग करना बता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इन स्कूलों में भी है कंप्यूटर लैब
- कंपोजिट विद्यालय बिलारी
-कंपोजिट विद्यालय नमैनी गद्दी
-कंपोजिट विद्यालय सिहाली माला
-कंपोजिट विद्यालय रामनगर
-जेएचएस कंपोजिट विद्यालय
-जेएचएस वीरपुर थान कंपोजिट विद्यालय
-पीएस शहबाज पुर कला
00
-स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को ही कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाती है। वही शिक्षक कंप्यूटर पढ़ाते हैं।- विमलेश कुमार, बीएसए मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed