{"_id":"5aecc6ed4f1c1b320a8b8226","slug":"131525466861-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
Updated Sat, 05 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कर्जमाफी योजना में छूट गए किसानों को अब इसका लाभ दिया जाएगा। दूसरे चरण में आवेदन करने वाले किसानों को सोमवार को भुगतान मिल जाएगा। जिला कृषि अधिकारी की रिपोर्ट पर सीडीओ और डीएम ने इसकी संस्तुति कर दी है।
जिले में 52949 किसानों को ऋणमुक्ति योजना का लाभ मिला था। इनका कर्ज माफ कर दिया गया था। इनके अलावा सैकड़ों किसान कर्जमाफी योजना में अपनी पात्रता की दावेदारी कर रहे थे। उनके लिए सरकार ने पिछले दिनों आवेदन करने को पोर्टल खोला था। इसमें 12 हजार से ज्यादा किसानों ने दावेदारी की थी। अफसरों की जांच में 2736 किसान पात्र पाए गए थे। इन पर 18.24 करोड़ का कर्ज है। जिला कृषि अधिकारी की रिपोर्ट पर सीडीओ और डीएम ने संस्तुति कर शासन को पत्रावली भेज दी है। शुक्रवार को शासन ने पत्रावली स्वीकार कर ली।
जिला कृषि अधिकारी डा. सुभाष चंद वर्मा ने बताया कि सोमवार को इनकी धनराशि जारी हो जाएगी। उसी दिन किसानों के खातों में उक्त धनराशि को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बैंक एक सप्ताह में कर्ज माफी का प्रमाण पत्र जारी कर देंगे। इससे पहले एनपीए खाते वाले किसानों और सहकारी बैंक में खाते वाले किसानों का कर्ज भी माफ किया जा चुका है।