{"_id":"594596d44f1c1bbd048b4822","slug":"131497732820-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर छात्रा का फेक अकाउंट बनाकर बताया कॉलगर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर छात्रा का फेक अकाउंट बनाकर बताया कॉलगर्ल
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर छात्रा का फेक अकाउंट बनाकर बताया ‘कॉलगर्ल’
- डिप्रेशन में छात्रा, मोबाइल पर आ रही कॉल, दी जा रहीं धमकियां
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन में रहने वाली एक छात्रा की फेसबुक आईडी से फोटो चोरी कर एक फेक अकाउंट बना दिया गया। फेक अकाउंट पर छात्रा की तस्वीरें अपलोड कर उसे कॉलगर्ल बता दिया गया। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर भी फेसबुक पर शेयर किया। जिस वजह से उसके पास कई लोगों की कॉल आ रही है। इससे छात्रा डिप्रेशन में है, मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
छात्रा ने बताया कि वह पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रही है। उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर उससे आपत्तिजनक बातें की। छात्रा ने विरोध जताया तो आरोपी ने बताया कि उसे फेसबुक के माध्यम से उसका मोबाइल नंबर मिला है। फेसबुक पर छात्रा की फोटो अपलोड कर उसे कॉलगर्ल बताया गया है। छात्रा ने कॉलर द्वारा बताई गई फेसबुक आईडी चेक की तो उसमें छात्रा के करीब दस से अधिक फोटो अपडेट किए गए थे। ये सभी फोटो छात्रा की असली फेसबुक आईडी से चोरी किए गए हैं। छात्रा ने कॉलर को बताया कि फेक आईडी बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। आरोप है कि इसके बाद कई अन्य लोगों ने छात्रा को कॉल की। छात्रा ने शुरू में तो इसे नजर अंदाज किया लेकिन दो लोगों ने तो छात्रा को कॉल कर बात न करने पर धमकियां दी। इससे छात्रा दहशत में आ गई और उसने सिविल लाइन थाने में शनिवार को शिकायत की। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छात्रा का मनोबल बढाएं परिजन-दोस्त: मनोचिकित्सक
मनोचिकित्सक नीरज गुप्ता का कहना है कि छात्रा की गलती नहीं है। उसे तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। परिजन इस वक्त छात्रा से बातचीत करें, उसका मनोबल बढ़ाएं। छात्रा को अकेले में न रहने दें। दोस्त भी छात्रा का सपोर्ट करें।
विज्ञापन
पुलिस की अधूरी जांच ने बढ़ा दी परेशानी
छात्रा ने बताया कि दो माह पहले भी फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर उसकी फोटो अपलोड की गई थी। उस वक्त भी छात्रा के बारे में आपत्तिजनक बातें फेसबुक पर लिखी गई थी। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी, पुलिस की साइबर सेल ने उस आईडी को बंद करा दिया गया था। हालांकि उस वक्त आरोपी को ट्रेस नहीं किया गया था, अंदेशा है कि छात्रा को दो माह पहले फेसबुक पर बदनाम करने की कोशिश करने वाले आरोपी ने ही दोबारा ऐसी हरकत की है।
संगीन धाराआें में एफआईआर दर्ज कर जल्द करेंगे गिरफ्तारी : एसएसपी
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर संगीन धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर सेल और सिविल लाइन पुलिस की दो टीमों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं, उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
फेसबुक यूज करने के वक्त बरतें सावधानी
साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि फे सबुक यूज करने से पहले लड़कियां इस बात का ध्यान रखें कि वह जो तस्वीरें अपलोड कर रही हैं, उसे कोई अंजान व्यक्ति ने देख सके। इसके लिए अपने फेसबुक आईडी पर अंजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। फेसबुक एप्लीकेशन में सिक्योरिटी के लिए ऑप्शन होता है कि जो भी पोस्ट, स्टेटस अपडेट किया जा रहा है उसे अंजान लोग न देख सकें। इसके लिए उस सिक्योरिटी ऑप्शन को चेक कर एक्टिव कर लें।