फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   131 new cases of one elderly death due to corona virus

जसपुर के संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 131 नए पॉजिटिव भी आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
131 new cases of one elderly death due to corona virus
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग उत्तराखंड के जसपुर ऊधमसिंह नगर का निवासी है। बुधवार को 131 संक्रमित मरीज भी मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2204 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को 12 सितंबर को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने की दिक्कत थी और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बुधवार सुबह सवा आठ बजे उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया 86 मरीज आरटीपीसीआर, पांच मरीज निजी लैब और 40 पॉजिटिव रैपिड एंटीजन से आए हैं। रैपिड एंटीजन के 2171 सैंपल किए गए। इनमें ठाकुरद्वारा से एक, ताजपुर से 12, कांठ से तीन, हरथला से सात और बंगला गांव से 10 मरीज मिले हैं। टाउन हॉल से पांच और मझोला से दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर में दीन दयाल नगर से दंपती संक्रमित मिला है। जेल से दो बंदी, सीएचसी कुंदरकी, पंचायत भवन के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। गौर ग्रेसियस से दो, टीएमयू कैंपस से पांच, वार्ड नंबर नौ से तीन और बुद्धि विहार से पांच मरीज मिले हैं। प्रकाश नगर, जिगर कालोनी, कटघर, कटरा नाज, हिमगिरी कालोनी सूर्य नगर, पीतल नगरी, विकास नगर, अगवानपुर से चार, फैज गंज पांच साल का बच्चा समेत दो लोग, चाऊ की बस्ती और लाइनपार में एक निजी स्कूल से पांच लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed