{"_id":"5efb9bec8ebc3e42d834892e","slug":"13-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd3542838193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः डॉक्टर, छात्र और निर्यातक समेत 13 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः डॉक्टर, छात्र और निर्यातक समेत 13 नए कोरोना पॉजिटिव
Wed, 01 Jul 2020 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिला अस्पताल की महिला डाक्टर, विदेश से लौटा एमबीबीएस का छात्र और निर्यातक समेत कोरोना के 13 नए मरीज आए हैं। इनमें तीन मरीजों की रिपोर्ट जिला अस्पताल स्थित ट्रू नेट मशीन से पॉजिटिव आई है। निजी लैब से एक और केजीएमयू से नौ संक्रमित आए हैं। केजीएमयू से देर रात रिपोर्ट जारी होने से मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 462 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को मुरादाबाद का एक निर्यातक निजी लैब से पॉजिटिव आया है। निर्यातक दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती है। निर्यातक के यहां काम करने वाले तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित आए थे। इसके बाद निर्यातक और उसके परिवार के सैंपल कराए गए। सैंपल निगेटिव आए। निर्यातक के पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली ले गए। दिल्ली में जांच कराई तो 22 जून को पॉजिटिव आ गए। पिता के बाद अब निर्यातक भी पॉजिटिव आया है। सिविल लाइन, राजमहल होटल के निकट रहने वाले निर्यातक को मुरादाबाद रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि किर्गिस्तान से लौटा ठाकुरद्वारा का 27 साल का युवक भी पॉजिटिव आया है। युवक किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 26 जून को ही वहां से लौटकर घर आया है। उसके साथ दो अन्य छात्र भी आए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। नगर पालिका कुंदरकी का 20 वर्षीय ट्यूबवेल आपरेटर और नगर पालिका कुंदरकी का 40 वर्षीय सफाई कर्मचार भी संक्रमित आया है।
विज्ञापन
दोनों ही कर्मचारी हॉटस्पॉट इलाकों में ड्यूटी कर रहे थे। 24 जून को बैंगलोर से लौटा 36 साल का युवक भी पॉजिटिव आया है। युवक बैंगलोर में सैलून में बाल काटता था। कुंदरकी का 24 साल का युवक, एसआरएस कोतवाली अस्पताल का 25 वर्षीय युवक, कांठ प्रगति विहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित आया है। मूंढापांडे की 26 साल की युवती, कुंदरकी का 26 साल का युवक, कुंदरकी निवासी 40 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जिला अस्पताल से ट्रू नेट मशीन से तीन पॉजिटिव आए हैं। इनमें होम्योपैथिक अस्पताल की महिला चिकित्सक और दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिला अस्पताल के मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।
दो लोग अस्पताल से डिस्चार्ज
मुरादाबाद। टीएमयू से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाले लोग स्वास्थ्य होकर मंगलवार को डिस्चार्ज हो गए। इनमें मुरादाबाद के 43 वर्षीय और संभल के 53 वर्षीय अधेड़ हैं। टीएमयू अस्पताल के स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर विदाई दी।
356 कोरोना सैंपल, 351 निगेटिव
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 356 आशंकितों के कोरोना सैंपल लिए। इनमें डिलारी से 174 प्रवासियों के सैंपल शामिल हैं। बाकी सैंपल संक्रमित मरीजों के परिवार और संपर्क में आए लोगों के हैं। मंगलवार को केजीएमयू से 361 लोगों की रिपोर्ट भी जारी हुई। इनमें 9 पॉजिटिव आए हैं। एक सैंपल रिजेक्ट है।