{"_id":"611adb9e8ebc3e4321527e58","slug":"13-accused-including-three-women-arrested-in-drug-trafficking-city-news-mbd3993549172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की तस्करी में तीन महिलाएं समेत 13 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों की तस्करी में तीन महिलाएं समेत 13 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाएं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी और तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर आरोपियों को पकड़ कर इनकी निशानदेही पर करीब साढ़े छह लाख रुपये की कीमत की स्मैक, चरस और गांजा बरामद किया है।
एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि कटघर, मुगलपुरा और मूंढापांडे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। एसओजी और मुगलपुरा पुलिस ने जामा मस्जिद पार्क के पास से रामपुर जनपद के गंज थानाक्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी अंजुम और मुगलपुरा के घोसीवाली गली निवासी दानिश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन दोनों के पास से 65 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंजुम ने बताया कि वह रामपुर से स्मैक लाकर मुगलपुरा, कटघर और मूंढापांडे में पहुंचाता है। इसके बाद टीमों ने मुगलपुरा, कटघर और मूंढापांडे थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह जगह दबिश दी। टीम ने मुगलपुरा के वारसीनगर निवासी रेशमा पत्नी आकिल, बरवालान निवासी सलमा पत्नी परवेज, बरवालान चामुंडा मंदिर निवासी मोहम्मद अनवर उर्फ छोटा और लाल स्कूल निवासी अदनान खां को गिरफ्तार किया। कटघर पुलिस ने पीतल नगरी निवासी आशु और सूरजनगर फल मंडी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया। एसओजी ने मूंढापांडे थाने की पुलिस को साथ दलपतपुर निवासी मंजूर अली, उसकी पत्नी शबाना, वकील, गोविंदपुर निवासी महमूद और दलपतपुर निवासी तुफैल को गिरफ्तार किया। तुफैल मूलरूप से बिहार के किशनपुर का निवासी है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
00
पुलिस ने यह सामान किया बरामद
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 153 ग्राम स्मैक, 523 ग्राम चरस, 290 ग्राम गांजा, 8 मोबाइल और करीब 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद सामान की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
00
बरेली से होती है मादक पदार्थों की सप्लाई
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अंजुम ने बताया कि वह वह मादक पदार्थ बरेली से लेकर रामपुर आता है। इसके बाद रामपुर से यहां मुरादाबाद के लोगों को सप्लाई करता है। इसके बाद आगे ग्राहकों के सामान पहुंचाया जाता है।