फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   126 new corona positive and four died in moradabad

कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत, 126 नए पॉजिटिव भी मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
126 new corona positive and four died in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोगों ने टीएमयू और एक मरीज ने मेरठ मेडिकल कालेज में दम तोड़ा है। बुधवार को 126 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 116 और संक्रमितों की 6327 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक मझोला निवासी 55 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मंगलवार देर रात टीएमयू में मौत हो गई। पांच सितंबर को उसे भर्ती कराया गया था। मेरठ मेडिकल कालेज में सिविल लाइस निवासी 67 साल के बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को मुरादाबाद से मेरठ रेफर किया गया था। बिजनौर निवासी 34 वर्षीय युवक की भी टीएमयू में मंगलवार देर रात मौत हो गई। युवक मंगलवार को ही गंभीर हालत में रेफर होकर आया था। सिविल लाइंस रामपुर निवासी 64 साल के बुजुर्ग ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को चार सितबंर को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को रैपिड एंटीजन के 2068 लोगों के सैंपल में 48 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बिलारी से एक, डिलारी से नौ, भोजपुर से एक, ताजपुर से पांच, कुंदरकी से दो, कांठ से पांच, मूंढापांडे से पांच, हरथला से सात, किसरौल से दो, टाउन हाल से दो, मझोला से छह और पीतल बस्ती से तीन मरीज मिले हैं। निजी लैब से 11 मरीज मिले हैं। इनमें वेव ग्रीन कालोनी से दंपती समेत परिवार के चार सदस्य, रामगंगा विहार से एक परिवार के दो लोग पॉजिटिव हैं। आरटीपीसीआर लैब से जांच में 67 मरीज आए हैं। इनमें स्टेशन रोड बिलारी से छह लोग, बुद्धि विहार में एक ही परिवार के चार साल की बच्ची समेत चार सदस्य, कुंदनपुर से एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव हैं। जिला सहकारी बैंक का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed