फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चार जगहों पर छापे, दो जगहों से कार्बाइड बरामद

चार जगहों पर छापे, दो जगहों से कार्बाइड बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
चार जगहों पर छापे, दो जगहों से कार्बाइड बरामद
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीमों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी फल एवं सब्जियों के दुकान एवं गोदामों में छापे मारे। चार जगहों पर खतरनाक केमिकल कैल्सियम कार्बाइड से फलों को पकाते पकड़े गए। टीम ने फलों में पेस्टीसाइड के स्तर की जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि फल को पकाने एवं ताजा रखने के लिए खतरनाक केमिकल इस्तेमाल हो रहा है। सब्जियों में भी रसायनों का प्रयोग हो रहा है। केमिकल प्रयोग वाले फल एवं सब्जियां कैंसर जैसी भयानक बीमारियों को दावत दे रही हैं। विभागीय स्तर पर टीमें गठित कर फल एवं सब्जियों का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को अमरोहा गेट, असालतपुरा में मो मुस्फकीन के गोदाम से कार्बाइड से पपीता पकाते हुए पकड़े गए। कार्बाइड और पपीता का नमूना लिया गया। असालतपुरा ठेकेदार वाली मस्जिद के पास से मो शाहिद के यहां से भी कार्बाइड और पपीता पकड़ा गया। जिगर पार्क ईदगाह रोड से सुहेल एंड संस से केला का सैंपल लिया गया। ईदगाह रोड से राईनी फ्रूट कंपनी में मानकों के अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर मो शरीफ को नोटिस जारी किया। विनोद कुमार ने बताया कि कार्बाइड रखने के आरोप में कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। छापामारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, मुकेश और अमिता जिज्ञासु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed