फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा
मुरादाबाद। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी बुधवार को आयोजित होगी। प्रदर्शनी कलक्ट्रेट परिसर स्थित मुशायरा ग्राउंड में होगी। शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक समितियों का गठन कर लिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने पिछले दिनों कक्षा छह से कक्षा 8वीं तक के बच्चों की ब्लाक स्तरीय निबंध, चित्रकला एवं पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता कराई थी। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए बुधवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होनी है। सुबह 11 बजे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिलारी और मूंढ़ापांडे के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों से विज्ञान पर आधारित चार-चार मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के नगेेंद्र सिंह, अरुण कुमार, तारा सिंह, शांति भूषण और राहुल शर्मा को शामिल किया है। चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के लिए मीना मनराल, भुवन प्रकाश, हर्षवर्द्धन कपिल, सूरज शर्मा और आदर्श त्यागी को निर्णायक की जिम्मेदारी सौंपी है। गणित एवं क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक उमेंद्र दत्त, प्रेमसुख गंगवार, देवेंद्र कुमार, मनहर और संजय विशाल बनाए हैं। मॉडल की निर्णायक समिति में प्रीतम सिंह, विजयपाल शर्मा, अजय विक्रम सिंह, रमा भट्ट और जयपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed