फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   198 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

198 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
198 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण संपन्न हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों ही पाली में 1712 छात्र एवं छात्राओं ने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं दी। सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। किसी भी सेंटर पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
शुक्रवार सुबह की पाली में हाईस्कूल का कृषि का पेपर हुआ। इसमें 66 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। 60 छात्र एवं छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुई, जबकि छह छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की सुबह की पाली में संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला का पेपर हुआ। नृत्य कला में किसी भी अभ्यर्थी का पंजीकरण नहीं था। संगीत गायन में 169 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 165 ने परीक्षा दी। संगीत वादन में पंजीकृत 67 छात्र एवं छात्राओं में से 63 बच्चे ही उपस्थित हुए। दोनों ही पेपर में चार-चार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सुबह की हाईस्कूल और इंटर की पाली में कुल 302 पंजीकृत छात्र एवं छात्राओं में 288 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू, तेलगू, बंगला, सिंधी का पेपर हुआ। तेलगू, सिंधी और बंगला का जिले में एक-एक अभ्यर्थी का पंजीकरण था, लेकिन कोई भी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। संस्कृत में 305 पंजीकृत छात्र एवं छात्राओं में से 279 उपस्थित और 26 अनुपस्थित रहे। उर्दू में पंजीकृत 1588 अभ्यर्थियों में से 1433 ने परीक्षा दी और 155 ने छोड़ दी। दूसरे दिन सर्वाधिक 1433 उर्दू के परीक्षार्थी रहे। कंट्रोल रूम के मुताबिक दूसरे दिन कुल 2198 पंजीकृत छात्र एवं छात्राओं में से 1712 ने परीक्षा दी। 184 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि सचल दस्तों और उन्होंने सभी सेंटरों का निरीक्षण किया। सेंटरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। कहीं भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मंगलवार को होगी परीक्षा
लगातार दो दिन परीक्षा संचालित होने के बाद अब मंगलवार को परीक्षा होगी। 12 फरवरी को हाईस्कूल की सुबह की पाली में सामान्य हिंदी और इंटरमीडिएट की बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल का पेपर नहीं होगा, जबकि इंटरमीडिएट का सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed