{"_id":"5c1805c1bdec22569d465cf9","slug":"121545078209-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की लुका-छिपी से लुढ़का दिन का तापमान, कोहरा बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की लुका-छिपी से लुढ़का दिन का तापमान, कोहरा बढ़ने की संभावना
Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी सोमवार को थम गई। आसमान में हल्के बादल और धुंध होने से तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को दिन साफ रहने का अनुमान है।
रविवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात थी, लेकिन दिन में धूप खिलने के कारण तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को स्थिति इसके उलट रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट रही। सुबह के समय तेज धूप खिली थी, लेकिन समय बढ़ने के साथ आसमान में हल्के बादल छाने लगे। इसके बाद सूरज की लुका-छिपी चलती रही।
हल्की धुंध से धूप में तपिश न होने की वजह से लोगों की ठंड दूर नहीं हुई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 75 फीसदी और शाम के समय 69 फीसदी रही। मौसम विभाग की वेबसाइट की वेबसाइट के अनुसार बुधवार और गुरुवार को सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है।