फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नेट परीक्षा के लिए मिला मुरादाबाद का विकल्प

नेट परीक्षा के लिए मिला मुरादाबाद का विकल्प

Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नेट परीक्षा के लिए मिला मुरादाबाद का विकल्प
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रोफेसर बनने की चाह रखने वाले शहर के युवाओं को इस बार राहत की खबर मिली है। नेट परीक्षा एक के बजाय अलग-अलग तारीख में होने के अलावा पंजीकरण में परीक्षा केंद्र के लिए पहली बार मुरादाबाद का विकल्प दिया गया है। इससे परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।
नेट परीक्षा को पंजीकरण के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर है। पहले परीक्षा का आयोजन करने वाला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग मेरठ को केंद्र बनाता था। इसके बाद सीबीएसई को जिम्मेदारी मिलने के बाद बरेली को केंद्र बनाया जाने लगा, लेकिन मुरादाबाद में केंद्र न होने की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी होती थी। बहुत से अभ्यर्थियों की विभिन्न कारणों से परीक्षा तक छूट जाती थी। इस बार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आनलाइन परीक्षा का आयोजन करेगी। तीन के बजाय दो पेपर होने के अलावा परीक्षा नौ दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पिछली बार परीक्षा देने बरेली देने गए थे। मैं दिव्यांग हूं। केंद्र ढूंढने में बहुत परेशानी हुई थी। आनलाइन होने से प्रश्न हल करने आसानी होगी। एक साल से नियमित तैयारी कर रहा हूं। चार विकल्प मांगे जा रहे हैं, जिसमें मुरादाबाद भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव सिंह, अभ्यर्थी।

एक बार मेरठ और एक बार बरेली परीक्षा दे चुकी हूं। आने-जाने में परेशानी हुई थी। लड़कियों के साथ यदि कोई परिजन नहीं हो तो पेपर भी छूट जाता है। इस बार अलग-अलग तारीख में परीक्षा होने से भीड़ भी कम रहेगी।

रजनी, अभ्यर्थी।

मुरादाबाद को पहली बार विकल्प मिलना बड़ी बात है। अब अभ्यर्थियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। आनलाइन होने की वजह कंप्यूटराइज्ड केंद्र ही इस परीक्षा को करा सकते हैं।
डॉ. आनंद सिंह, विभागाध्यक्ष, रक्षा अध्ययन, हिंदू कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed