फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाढ़ का असर, फाटक बंद न होने से रुकीं छह ट्रेन

बाढ़ का असर, फाटक बंद न होने से रुकीं छह ट्रेन

Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ का असर, फाटक बंद न होने से रुकीं छह ट्रेन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग पर दूसरे दिन बुधवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। जिसमें छह ट्रेनों को तहां तहां रोकना पड़ा। फाटक बंद होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जबकि पीतांबर में भी आधे घंटे तक फाटक बंद न होने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।

बाढ़ का असर रेल संचालन पर भी पड़ रहा है। कटघर रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे पुल के नीचे से गुलाबबाड़ी चुंगी के पास रामगंगा पुल पर निकले वाले रास्ते पर पानी भरा है। रास्ता बंद होने के कारण लोग अपने वाहन गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग से निकाल रहे हैं। जिस कारण यहां जाम की स्थित उत्पन्न हो रही है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे से तक यहां जाम लग जाने के कारण लगा फाटक बंद नहीं हो पाया था। जिस कारण दस ट्रेनें जहां तहां रोक दी गई थी। बुधवार फिर से रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक यहां जाम लगता रहा है। अप और डाउन लाइन पर चलने वाली छह गाड़ियां दस से बीस मिनट तक जहां तहां खड़ी रहीं। राम नगर मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस दस मिनट, कार्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस दस मिनट, दानानपुर आनंद विहार के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस दस मिनट, जम्मू तवी से भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस और कोलकाता जम्मूतवी के बीच चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस पंद्रह मिनट बीच में ही खड़ी रही। रेलवे क्रासिंग पर जाम लगाने की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। इसके बाद जाम खुलवाने के बाद फाटक बंद किया गया। इसके बाद यहां से ट्रेनों का रवाना किया गया। पीतांबरपुर और रसोइया के बीच स्थित गेट संख्या 352 सी पर सुबह साढ़े दस बजे से लेकर ग्यारह बजे तक जाम लग गया था। आधे घंटे तक फाटक बंद न होने से एक गाड़ी बीच में ही खड़ी रही। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि फाटक बंद न होने के कारण ट्रेनें रोकी गई थी। फाटक बंद होने के कारण ट्रेनों का रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed