फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नगर निगम पीली कोठी पर बनाएगा 10 मंजिला कांप्लेक्स

नगर निगम पीली कोठी पर बनाएगा 10 मंजिला कांप्लेक्स

Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम पीली कोठी पर बनाएगा 10 मंजिला कांप्लेक्स
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम ने पीली कोठी स्थित जलकल के कार्यालय के स्थान पर कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। यह कांप्लेक्स दस मंजिला होगा, जिसमें नीचे की चार मंजिलें दुकानों के लिए और ऊपर की छह मंजिलों को सरकारी आफिसों को किराए पर दिया जाएगा। बेसमेंट में दो मंजिल की पार्किंग रहेगी।
नगर निगम के कई कार्यालय पीली कोठी पर हैं। यह महानगर का केंद्र हैं और सबसे महत्वपूर्ण स्थान हैं। निगम का मुख्य कार्यालय टाउनहाल पर है और दूसरा मल्टी स्टोरी आफिस आवास विकास बुद्धि विहार में बन रहा है। उसके चलते नगर निगम ने पीली कोठी के कार्यालयों को हटाकर यहां पर कांप्लेक्स बनाने की तैयारी की है। यहां से जीएम जलकल के आफिस को हटाकर पीछे की ओर ले जाया जाएगा। जीएम जलकल के आफिस व उसके सामने की जमीन पर 10 मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें नीचे की चार मंजिलों में बड़ी कंपनियों के शोरूम खुलवाने की योजना है। जबकि ऊपर की छह मंजिलों पर सरकारी आफिसों को स्थान दिया जाएगा। दो मंजिल भूमिगत भी तैयार की जाएंगी। उनमें वाहन पार्किंग रहेगी। जिससे पीली कोठी के आसपास सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा सकेगा। नगर निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषज्ञों से इसका नक्शा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पीली कोठी पर 10 मंजिला आलीशान भवन बनाने की तैयारी है। इसमें विभिन्न सरकारी आफिसों को स्थापित किया जा सकेगा। यह नगर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इससे निगम को 50 लाख रुपये महीने तक की आमदनी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed