{"_id":"5b4e567c4f1c1bee748b4675","slug":"121531860604-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर और मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर और मालगाड़ी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गईं। गनीमत रही कि मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के पहिये पटरी से नहीं उतरे। चालकों ने झटके महसूस करने पर कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंगलवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर बुंदकी स्टेशन से मालगाड़ी गुजरी तो चालक को झटका लगा। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके ट्रैक की मरम्मत की। जिसकी वजह से एक एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी बीच में ही रुकी रहीं। इसके अलावा नेरी के पास सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।