फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बहादुरनगर में तेंदुए ने जंगल में काम कर रही महिला पर किया हमला, बेहोश हुई महिला, वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने वन

बहादुरनगर में तेंदुए ने जंगल में काम कर रही महिला पर किया हमला, बेहोश हुई महिला, वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने वन

Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बहादुरनगर में तेंदुए ने जंगल में काम कर रही महिला पर किया हमला, बेहोश हुई महिला, वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने वन
वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव बहादुरनगर के खेत में तेंदुए ने शुक्रवार की शाम को महिला पर हमला कर दिया। महिला ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

गांव में शाम करीब पांच बजे गांव की चंद्रो देवी पत्नी राम सिंह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रही थी। उसके पास बैलगाड़ी खड़ी थी और एक बछड़ा खड़ा था। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां आया। तेंदुए ने महिला पर हमला किया। महिला चीखती हुई वहां से भागी। कुछ दूर जाकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग वहां आ गए। उन्होंने लाठी डंडे लेकर तेंदुए को भगाया। घटना की सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर को भी दी। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं आई। इस पर वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। शीघ्र तेंदुआ न पकड़ने पर वन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में नन्हें सिह, रामकुमार सिंंह, भारत सिंह, हरफूल सिंह, दिनेश कुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed