{"_id":"69bdb5ad5ea55f5f38060ff5","slug":"12-year-old-girl-duped-of-rs-60000-by-threatening-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-858482-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 12 साल की लड़की को धमकाकर ठगे 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 12 साल की लड़की को धमकाकर ठगे 60 हजार रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की एक बच्ची को एक युवक ने डरा धमकाकर 60 हजार रुपये ठग लिए। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला ने नागफनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी कुछ समय से परेशान रह रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि दसवां घाट के पास रहने वाले अरमान से उसे डराया धमकाया और धीरे धीरे 60 हजार रुपये ले लिए हैं। इसके बाद भी आरोपी उस पर दबाव बना रहा है कि वह अपने घर से रुपये लेकर आए। आरोपी लंबे समय से उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बताया कि आरोपी अरमान की तलाश की जा रही है। ब्यूरो