फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 trains of Mandal canceled 10 will run on changed route

Moradabad News: मंडल की 12 ट्रेनें निरस्त, 10 बदले मार्ग से चलेंगी, कुछ गाडियों का बदला समय

Wed, 05 Apr 2023 04:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 04:59 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा पांच ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
12 trains of Mandal canceled 10 will run on changed route
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रेल मंडल के रोजा-मुरादाबाद रेल खंड में रसुईया स्टेशन पर आठ से 12 अप्रैल तक व बांथरा स्टेशन पर छह से 12 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा पांच ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब से कब तक निरस्त रहेंगी
14235-36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 7 से 11 अप्रैल
14307-08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल
15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 8 से 11 अप्रैल
12583-84 लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर 9 व 11 अप्रैल
22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल
15119-20 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल
14511-12 नौचंदी एक्सप्रेस 9 से 12 अप्रैल
15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल
15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस 6 से 13 अप्रैल
12369-70 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 8 से 11 अप्रैल
12327-28 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 7 से 12 अप्रैल
04379-80 रोजा-बरेली पैसेंजर 8 से 12 अप्रैल

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल तक शाहजहांपुर, पीलीभीत होकर चलेगी। शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस 7 से 11 अप्रैल तक पीलीभीत-शहाजहांपुर होकर चलेगी। काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 10 व 11 अप्रैल को, लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 9 से 11 अप्रैल तक शाहजहांपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा होकर चलेगी। आनंदविहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस व दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 9 से 11 अप्रैल तक गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। (15654) जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस 7 अप्रैल को, (12588) जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 अप्रैल को, (15098) जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल को, (12332) जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 9 व 10 अप्रैल को सहारनपुर, मेरठ, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ होकर चलेंगी।

विज्ञापन

इनका समय बदलेगा

9 व 11 अप्रैल को (14009) बापूधाम मोतीहारी-आनंदविहार एक्सप्रेस, 11 अप्रैल को भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 9 से 11 अप्रैल तक बापूधाम मोतीहारी से चार घंटे देरी से चलेंगी। (13151) सियालदह एक्सप्रेस, बापूधाम-मोतीहारी से तीन घंटे देरी से चलेंगी। (15211) दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 7 से 11 अप्रैल तक, (14603) सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 7 अप्रैल को मार्ग में एक घंटा रोककर चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed