फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.19 lakh withdrawn from CRPF head constable's account

Moradabad News: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल के खाते से 1.19 लाख उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
1.19 lakh withdrawn from CRPF head constable's account
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल समरपाल सिंह को एक महिला ने कॉल कर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 1.19 लाख रुपये उड़ गए। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आयशा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समरपाल सिंह मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार सरिता नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को समरपाल के मोबाइल पर एक महिला ने कॉल की थी। उसने खुद को एक टेलीकाॅम कंपनी की हेल्पडेस्क की कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान महिला ने समरपाल को एक लिंक भेज दिया। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तुरंत उनका फोन हैक हो गया व उनके खाते से 1.19 लाख निकल गए। समरपाल ने इस मामले की सूचना बैंक और पुलिस से शिकायत की। साइबर सेल ने की जांच पड़ताल में पता चला कि समरपाल सिंह के खाते से निकाली गई रकम पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अजहर मोहल्ला बगान गार्डन निवासी आयशा बेगम के खाते में ट्रांसफर हुई है।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article