{"_id":"5cb63de8bdec22142773ca88","slug":"11555447272-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे देरी से पहुंची समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे देरी से पहुंची समर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला जारी है। समर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को दस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। जबकि पहले से ही तमाम गाड़ियां रद्द चल रही है। ऐसे में समर स्पेशल गाड़ियाें का ही सहारा है। लेकिन समय स्पेशल गाड़ियां भी यात्रियों को राहत नहीं दे पा रही हैं।
सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को दस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। ये ट्रेन सोमवार रात मुरादाबाद पहुंचनी थी। इसके अलावा भी अन्य गाड़ियां लेट आई है। अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन भी घंटों विलंब से मुरादाबाद पहुंच पाई है। मुरादाबाद सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को सात घंटे देरी से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि अप लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस कारण ट्रेन लेट रवाना की गईं। आनंद विहार लालकुआं एक्सप्रेस, अवध असम व अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों के विलंब से चलने यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।