फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 घंटे देरी से आई सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन

18 घंटे देरी से आई सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
18 घंटे देरी से आई सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन
मुरादाबाद। मुरादाबाद समेत दूसरे रेल मंडलों में ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शनिवार को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन 18 घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा भी मंडल में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आई।
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार रात मुरादाबाद आनी थी, लेकिन ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से 18 घंटे देरी से शनिवार शाम पहुंच पाई। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस सात घंटे लेट आई। बरौनी से दिल्ली के बीच चलाने वाली स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों को राहत नहीं दे पाई। ये ट्रेन शनिवार को पौने बारह घंटे देरी से आई। अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, सुहेल देव पौने तीन घंटे देरी से आई। इन गाड़ियाें के अलावा भी अन्य ट्रेनें घंटों देरी से मुरादाबाद पहुंची। पहले से ट्रेनें रद्द हैं। जो गाड़ियां चल रही हैं। वो भी घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed