फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा-कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा-कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 07 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा-कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने उलट-फेर कर दिया। दिनभर में 37 मुकाबले खेले गए। आगरा और कानपुर के खिलाड़ियों ने अपने पंचों से विपक्षियों को करारी मात दी। दोनों ही जगह के खिलाड़ियों ने छह-छह मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, मुरादाबाद के खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन को बराकरार नहीं रख सके और सिर्फ दो मैच में ही जीत अपने नाम की। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

गुरुवार को लखनऊ के शांतनु कुमार ने अलीगढ़ के निदेश कुमार को, आगरा के सौरभ राजपूत ने कानपुर के आदित्य धौराज को, सहारनपुर के आशीष कुमार ने गोरखपुर के विकास कुमार भर्ती को, मुरादाबाद के हरकिशोर सैनी ने वाराणसी के शिवम पटेल को, मेरठ के अनिल कुमार ने अयोध्या के पंकज कुमार सोनकर को, कानपुर के अमर कुमार ने गोरखपुर के श्रवण कुमार गुप्ता को, प्रयागराज के सुनील कुमार निर्मल ने अलीगढ़ के प्रशांत सिंह को, वाराणसी के प्रदीप कुमार सैनी ने सहारनपुर के देवव्रत को, सहारनपुर के अंकित ने मुरादाबाद के मोहित शर्मा को, आगरा के मोहित ठाकुर ने मेरठ के देवेंद्र कुमार को, प्रयागराज के विशाल मिश्रा ने झांसी के लोकेंद्र सौरभ को करारी शिकस्त दी। कानपुर के प्रशांत राना ने गोरखपुर के अनस खान को, बरेली के अक्षित कश्यप ने मेरठ के सुनील को, आजमगढ़ के अभिषेक कुमार सिंह ने वाराणसी के अभिषेक कुमार यादव को, कानपुर के राहुल कुमार ने प्रयागराज के राहुल तिवारी को, लखनऊ के सौरभ वर्मा ने झांसी के नीरज को हराया। गोरखपुर के राजीव रंजन सिंह ने बरेली के मयंक वार्ष्णेय को, प्रयागराज के जितेंद्र कुमार पटेल ने लखनऊ के अभिजीत यादव को, आगरा के मनोज राजपूत ने आजमगढ़ के प्रमोद कुमार को, मेरठ के दीपक ने मुरादाबाद के विनय कुमार को, बरेली के रमेश ने वाराणसी के शिव प्रताप साही को, कानपुर के अथक पटेल ने आयोध्या के मोहम्मद नसीम को, मेरठ के विनीत बधाना ने झांसी के विक्रम प्रताप सिंह को, गोरखपुर के राहुल कुमार गुप्ता ने लखनऊ के हेमेंद्र तिवारी को मात दी। कानपुर के सूर्य प्रताप सिंह ने लखनऊ के अमरबुधा थोकी को, बरेली के आर्यन कुमार ने मुरादाबाद के प्रियांशु गोयल को, गोरखपुर के विशाल कुशवाहा ने वाराणसी के अभिषेक यादव को, आगरा के दिनेश यादव ने मेरठ के मानवेंद्र सिंह को, सहारनपुर के विशाल मंसूरी ने मुरादाबाद के शरद कुमार धनगर को, वाराणसी के शशांक कुमार सिंह ने आजमगढ़ के शारदानंद गौड़ को, मेरठ के केशवन मान ने लखनऊ के अजय कुमार यादव को, कानपुर के गौरव ने अलीगढ़ के जितेंद्र सिंह को, आगरा के लकी सोनकर ने झांसी के मोहम्मद समीर को, लखनऊ के दिव्यांशु सिंह ने गोरखपुर के मनीष राजन को, मुरादाबाद के समीर ने वाराणसी के चंदन कुमार यादव को, आगरा के कपिल कुतंल ने प्रयागराज के उत्कर्ष द्विवेदी को, मेरठ के प्रभात कुमार ने कानपुर के मृत्युंजय सिंह गौर को हराया। इस दौरान एसके क्षेत्री, रंजीत राज, देवेंद्र कुमार, संजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed