फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जर्जर मकान वालों को जारी किए जा रहे नोटिस

जर्जर मकान वालों को जारी किए जा रहे नोटिस

Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मकान वालों को जारी किए जा रहे नोटिस
मुरादाबाद। बरसात में जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जिलों में मकान गिरने से धन-जन हानि हो चुकी है। इसके चलते प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जर्जर मकानों की सूची तैयार कराई जा रही है। निगम अफसरों ने जर्जर मकानों के मालिकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश के चलते सूबे के कई जिलों में मकान गिरने की बड़ी घटनाएं हुई हैं। इसके चलते शासन ने जर्जर मकानों की सूची तैयार कर सुरक्षा के उपाय कराने के आदेश दिए हैं। जिले में इसकी कमान एडीएम ने संभाली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और नगर निगम में निर्माण विभाग के अधिकारी इसकी कमान संभाले हैं। प्रशासन ने जर्जर मकानों की सूची तैयार कर उनको नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित आवासों में पहुंचने के लिए कहा जाएगा। यदि किसी के पास सुरक्षित आवास नहीं है तो उनको शेल्टर होम में आश्रय दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुनील कुमार केसरी ने बताया कि महानगर में 70 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनको सुरक्षित आवास का चयन कर शिफ्ट होने को कहा गया है। इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते शुरूआत में नाम-पता गुप्त रखा जा रहा है। यदि नोटिस के बाद यह स्वत: सुरक्षित स्थान पर नहीं गए तो इनकी पहचान सार्वजनिक करने के साथ ही निगम जर्जर मकानों को गिरवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed