फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13 बिजलीघरों पर मात्र छह जेई, कैसे सुधरे विद्युत व्यवस्था

13 बिजलीघरों पर मात्र छह जेई, कैसे सुधरे विद्युत व्यवस्था

Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
13 बिजलीघरों पर मात्र छह जेई, कैसे सुधरे विद्युत व्यवस्था
13 बिजलीघरों पर मात्र छह जेई, कैसे सुधरे विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन

बिलारी। विद्युत वितरण उपखंड बिलारी के अधीन 13 बिजलीघर आते हैं। इन सभी पर मात्र छह अवर अभियंता तैनात होने से विद्युत समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो पा रहा है। उपखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अवर अभियंता शम्स तवरेज बिलारी देहात संजीव कुमार सफीलपुर, शुभम पांडेय सहसपुर और समाथल, आशीष कुमार बिलारी टाउन और हजरतनगर गढ़ी, अवनीश सिंह ग्वारऊ और जलालपुर, संजीव गुप्ता जरगांव और मुबारकपुर, रामप्रसाद स्योंडारा, डारनी और बेरनी बिजलीघरों पर अवर अभियंता के रूप में काम कर रहे हैं। इन सभी बिजलीघरों पर स्थायी विद्युत कर्मी काफी कम हैं। अधिकतर बिजलीघरों का संचालन और विद्युत लाइनें ठीक करने का काम संविदा कर्मियों के कंधों पर है। बिलारी विद्युत उपखंड में 62 संविदा विद्युतकर्मी तैनात हैं।

-------------------------------
100 किमी. जर्जर तार बदलवाने के एस्टीमेट खंड कार्यालय पर लंबित
बिलारी। स्थानीय विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र में आने वाले विद्युत उपकेंद्रों के देहात के फीडरों से संबंधित लगभग 100 किमी. लंबाई का जर्जर तार बदलवाने संबंधी जेई द्वारा भेजे गए एस्टीमेट खंड कार्यालय मुरादाबाद पर लंबित हैं। बिलारी देहात बिजलीघर के अवर अभियंता शम्स तवरेज ने बताया कि वह काफी समय पहले 28 किमी. पुराना जर्जर तार बदलवाने के लिए एस्टीमेट बनवाकर खंड कार्यालय को भेज चुके हैं। सहसपुर बिजलीघर के अवर अभियंता शुभम पांडेय ने बताया कि वह 14 किमी. पुराना जर्जर तार बदलवाने का एस्टीमेट बनाकर भेज चुके हैं। सफीलपुर बिजलीघर के अवर अभियंता संजीव कुमार, गढ़ी बिजलीघर के अवर अभियंता आशीष कुमार और जरगांव बिजलीघर के अवर अभियंता संजीव गुप्ता ने बताया कि वह भी काफी समय पहले अपने क्षेत्र के जर्जर विद्युत तार बदलवाने के लिए एस्टीमेट बनाकर खंड कार्यालय को भेज चुके हैं। एसडीओ विद्युत गौरव कुमार का कहना है कि बीते दिनों आए तेज आंधी और तूफान मेें बिलारी क्षेत्र में 343 विद्युत पोल टूट गए थे। अभी तक विभागीय स्टोर से मात्र 80 नए विद्युत पोल ही मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed