{"_id":"5b2c0bd14f1c1b6d4d8b7d28","slug":"11529613265-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर ट्रेन, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर ट्रेन, बचा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के महोली और नेरी के बीच बुधवार सुबह सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की।
बुधवार सुबह पैसेंजर ट्रेन (55045) सीतापुर से शाहजहांपुर जा रही थी। सुबह पौने ग्यारह बजे ट्रेन महोली और नेरी के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। जिससे यात्री सहम गए। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अफसरों ने रेल संचालन बंद करा दिया और तुरंत टीम को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। दोपहर साढ़े बारह बजे ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान जहां तहां रोकी गई ट्रेनों को भी रवाना कर दिया गया।