{"_id":"5b1ae6694f1c1bae6e8b706a","slug":"11528489577-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फीसदी अंकों के साथ इंटर पास करने वालों को भी छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीसदी अंकों के साथ इंटर पास करने वालों को भी छात्रवृति
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए खुशखबरी है। ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी के मुताबिक पांच जून को इसका आदेश जारी हो गया। डीआईओएस के मुताबिक अभी तक 75 फीसदी से अधिक अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति दी जाती थी। लेकिन अब विज्ञान वर्ग में 67 फीसदी, वाणिज्य वर्ग में 62 फीसदी और मानविकी वर्ग में 60 फीसदी अंकों के साथ इंटर की परीक्षा पास करने वाले छात्र एवं छात्राओं को भी उच्च शिक्षा के लिए विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। 2018 में उत्तीर्ण करने वाले छात्र एवं छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पात्र छात्र एवं छात्राओं का विवरण मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट में उपलब्ध है। पात्र छात्र एवं छात्राएं 20 जून तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस के मुताबिक छात्रवृत्ति बैंक खाते में आएगी। इसके लिए बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।