फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विश्व योग दिवस पर सोनकपुर स्टेडियम में पांच हजार लोग करेंगे योग

विश्व योग दिवस पर सोनकपुर स्टेडियम में पांच हजार लोग करेंगे योग

Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर सोनकपुर स्टेडियम में पांच हजार लोग करेंगे योग
विश्व योेग दिवस पर पांच हजार से अधिक लोग करेंगे योेग
विज्ञापन

-सोनपुर स्टेडिया में होगा योगाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। विश्व योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। योग दिवस को सफल बनाने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा को दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला नोडल प्रभारी बनाया गया है। योग दिवस पर सोनकपुर स्टेडियम में कम से कम पांच हजार लोगों को प्रतिभाग करना का लक्ष्य रखा गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभागों, सामाजिक संस्थानों, व्यापारी वर्ग समेत समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को योग दिवस पर योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 21 जून योेग दिवस से पूर्व तीन दिनों तक लोगों को सोनकपुर स्टेडियम में योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से बीस जून तक सुबह छह बजे से आठ बजे के बीच लोगों को योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराएं। इसके बाद योग दिवस के दिन पांच हजार से अधिक लोगों द्वारा स्टेडियम में योग में प्रतिभाग कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हाेंने बताया कि शिक्षा विभाग की सहभागिता के लिए सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सूची, स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट्स का प्रतिभाग सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य लोगों को भी योग दिवस पर एक साथ मिलकर योग दिवस को सफल बनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के दौरान लोगों को योग के महत्त्व व इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed