{"_id":"5c589ddbbdec224bc356edb8","slug":"111549311451-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के गजरौला यार्ड में बुधवार दोपहर कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि उस वक्त मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, वरना पहिये पटरी से उतर सकते थे। कपलिंग जोड़ने के बाद दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
बुधवार सुबह मालगाड़ी मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर मालगाड़ी गजरौला यार्ड में पहुंची। इसी दौरान तेज झटका लगने पर डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी चालक को दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ी को लाइन नंबर चार पर बैक कर लिया गया। इसके बाद कपलिंग जोड़ने का कार्य शुरू किया गया। दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मालगाड़ी दोबारा रवाना की गई। एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई थीं। जिससे जोड़कर ट्रेन रवाना कर दी गई है। यार्ड में कपलिंग टूटी थी। जिसकी वजह से दूसरी गाड़ियों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।