फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रधानमंत्री की क्लास में दूर हुआ विद्यार्थियों का डर

परीक्षा पर चर्चा 2.0: प्रधानमंत्री की क्लास में दूर हुआ विद्यार्थियों का डर

Wed, 30 Jan 2019 02:03 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की क्लास में दूर हुआ विद्यार्थियों का डर
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : डेमो
शहर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा 2.0 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर दिखाने के साथ रेडियो पर सुनवाया गया। प्रधानमंत्री के आह्वान पर छात्रों का परीक्षा को लेकर व्याप्त डर दूर हो गया। उन्होंने कहा कि हमें समय प्रबंधन से तैयारी करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन


तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के नर्सिंग कालेज, पालीटेक्निक, सीजेएमसी कालेज ऑफ एग्रीकल्चर, एजुकेशन कालेज, तीर्थंकर कुंथनाथ और तीर्थंकर आदिनाथ में प्रसारण शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देखा। उन्होंने परीक्षा को एक कसौटी की तरह लेने और अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की सीख ली। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिभावकों को भी बच्चों को समझने और तुलना करने से बचने को प्रेरित किया है। इसलिए हमें अपने बच्चों की प्रतिभा के अनुसार ही उम्मीद करनी चाहिए।
विज्ञापन


साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज में प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण को छात्राओं ने देखा। प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने बच्चों को परीक्षा को जिंदगी बनाने के बजाय एक कक्षा की तरह लेने को कहा। साथ ही तनाव से बचने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री को देखा। विद्यार्थियों ने कहा कि इस बार परीक्षा समय से पहले शुरू हो रही हैं। ऐसे में हमें समय प्रबंधन कर तैयारी करनी होगी। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. अलका सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।

स्प्रिंगफील्ड्स कालेज में प्रधानमंत्री के प्रसारण को देखकर विद्यार्थियों ने शिक्षकों से तैयारी को लेकर सवाल किए। शिक्षिकाओं ने बिना किसी डर, दबाव, तनाव के तैयारी करने को कहा। इस दौरान प्रधानाचार्य नीरू सरन, डॉ. स्वाति शर्मा, लवी शर्मा आदि मौजूद रहीं।

नोसगे पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रसारण दिखाया। निदेशक नीरज गुप्ता ने अपने अनुभवों को बताकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण के बाद प्रधानाचार्य हेमंत झा ने शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज जटपुरा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को रेडियो पर विद्यार्थियों को सुनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह, शरद कुमार गर्ग, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

बोनी एनी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुनीता भटनागर ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान मीनू पसरीचा, शारिक, निमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed