फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू, मार्च तक पूरा होगा

एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू, मार्च तक पूरा होगा

Wed, 09 Jan 2019 02:06 AM IST
Priyesh Mishra Priyesh Mishra
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू, मार्च तक पूरा होगा
प्रतीकात्मक तस्वीर
भदासना हवाई पट्टी पर पुराना निर्माण कार्य तोड़कर नई इमारत के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को एयरपोर्ट अथारिटी के डिप्टी डायरेक्टर ने संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक करके निर्माण कार्यों का जायजा लिया। शासन ने मार्च तक एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य पूरा करके उड़ान शुरू करने की समय सीमा तय की है। इससे पहले अक्तूबर में यहां से पहली उड़ान भरी जानी थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथारिटी के डिप्टी डायरेक्टर संजीव सिंह मंगलवार को भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग, पुलिस, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह भी मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाउंड्री को एक फीट ऊंचा करके उसके ऊपर एंगल और फिर कंटीले तार लगाए जाएंगे। सुरक्षा कर्मियों के लिए कक्षों का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अन्य निर्माण भी होंगे। हवाई अड्डे के पास से बिजली की लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को मीटिंग में बुलाकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि फायर ब्रिगेड के लिए भी निर्माण होगा। यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए लांच बनाए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण कार्य एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट के निर्माण का है। इसके लिए अधिकारियों ने मंगलवार को लंबी चर्चा की है। एडीएम ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन ने मार्च तक की समय सीमा दी है। इस समय सीमा के भीतर ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होगी। कुछ समय बाद भदासना से दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed