{"_id":"5c2d20dbbdec2256e43d2aed","slug":"111546461403-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षा विभाग कराएगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षा विभाग कराएगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मिजल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में पिछड़े स्कूल और मदरसों के लिए नए सिरे से प्लान तैयार हो गया है। जिले में 150 स्कूल और मदरसों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंप दी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों और मदरसों में टीकाकरण का शेड्यूल तय करेंगे। शेड्यूल के हिसाब से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को टीके लगाएंगी।
मुरादाबाद जिले में 1196345 बच्चों को टीके लगाए जाने हैं। पहले चरण में 3250 स्कूल, 430 इंटरमीडिएट और 980 मदरसों में अभियान चल रहा है। जिले में सात लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें ग्रामीण ब्लाकों में टीकाकरण का प्रतिशत 60 फीसदी है, जबकि शहरी क्षेत्र में मात्र 43 फीसदी ही टीकाकरण हो सका है। जिले में 150 स्कूल और मदरसे टीकाकरण में पिछड़े हैं। इनमें औसतन टीकाकरण 50 फीसदी से कम है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि ऐसे स्कूलों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंप दी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की टीमें स्कूलों और मदरसों में जाएंगी। स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और अभिभावकों को टीकाकरण के फायदे बताएंगी। स्कूल और मदरसों की ओर से टीकाकरण का दिन निर्धारित करने के बाद शिक्षा विभाग टीकाकरण का शेड्यूल बनाकर स्वास्थ्य विभाग को देगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित शेड्यूल पर स्कूलों और मदरसों में जाकर टीके लगाएंगी। डा. वर्मा ने बताया कि स्कूलों का लक्ष्य पूरा होने के बाद आबादी क्षेत्र में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू कराया जाएगा। इसकी भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
- कुछ स्कूल और मदरसे टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को वापस लौटाया जा रहा है। टीकाकरण में पिछड़े स्कूलों और मदरसों की सूची शिक्षा विभाग को सौंप दी है। विभाग स्कूल प्रबंधकों से समन्वय कर टीकाकरण कराएगा। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी