फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंत्री बोले ... अंडे बेचकर आमदनी बढ़ाए किसान

मंत्री बोले ... अंडे बेचकर आमदनी बढ़ाए किसान

Mon, 02 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मंत्री बोले ... अंडे बेचकर आमदनी बढ़ाए किसान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने किसानों की आमदनी बढ़ाने को नया फार्मूला सुझाया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि किसानों को मुर्गा फार्म खोलने की सलाह दें और बैंक ऋण दिलाने में भी मदद करें। किसान खेती केसाथ ही अंडों का उत्पादन करेंगे तो उनकी आय बढ़ाने का सपना साकार होगा। वह रविवार को सर्किट हाउस में मंडल के पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किसानों की आमदनी बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसमें सभी को मिलकर काम करना होगा। किसानों की आय तत्काल बढ़ाने का सबसे अच्छा कारोबार मुर्गा फार्म खोलना है। किसानों को पांच सौ से 30 हजार लेयर (पांच सौ से 30 हजार मुर्गियों वाले) वाले फार्म खुलवाए जाएं। दवा, दाना और लेबर आदि का सभी खर्च काटकर एक रुपया प्रति अंडा की बचत हो जाती है। इसमें किसानों को समझाने की जरूरत है। गांवों में चौपाल और किसान गोष्ठियों में इसकी जानकारी दी जाए। किसानों को नाबार्ड और बैंक ऋण उपलब्ध कराने में भी मदद करें। सीवीओ डा. बीके गुप्ता ने बताया कि विभाग के पोल्ट्री फार्म पर रोजाना 95 हजार अंडों का उत्पादन मंडल में हो रहा है। निजी क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म करीब पांच लाख अंडा रोजाना का उत्पादन कर रहे हैं। जबकि मंडल में आठ से 10 लाख अंडा रोजाना चाहिए। अब 18 महीना अंडा देने वाली मुर्गी भी आ गई हैं।
विज्ञापन

...
टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान पर जोर
पशुपालन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए टीकारण, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की तैनाती, अस्पतालों की स्थिति और कृत्रिम गर्भाधान पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
गोवंश को भेजो गोशाला
पशुपालन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि किसानों को गोमाता का पालन और सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाए। बुढ़ापे में गायों को खुला छोड़ देने वालों को उनकेपालन के लिए प्रेरित किया जाए। खुले में छोड़े गए गोधन से फसलों को बड़ा नुकसान हो रहा है। इनके लिए गोशाला संचालकों के साथ बैठक करके उनको आवारा छोड़ दिए गए गोधन को गोशाला में पालने को प्रेरित किया जाए। शासन इसकेलिए धनराशि उपलब्ध कराता है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed