{"_id":"594596d24f1c1b69588b4591","slug":"111497732818-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के 2264 गरीबों को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के 2264 गरीबों को मिलेगा आशियाना
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सर्किट हाउस में शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। सांसद सर्वेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017-2018 में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 2264 गरीबों को आवास दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि स्वीकृत विकास कार्य निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्ता पूर्ण से संपंन होने चाहिए। जनप्रतिनिधि एवं फरियादियों के माध्यम से आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जो आवेदन किए गए हैं। उन्हें जांच एजेंसियों द्वारा अपात्र घोषित किया गया है। पात्र को अपात्र घोषित किया जाना ठीक नहीं है। इनका दोबारा सत्यापन करा लिया जाए। इसके अलावा बिजली विभाग समय पर बिजली कनेक्शन दें। बिजली अफसर अधीनस्थों पर नजर रखें। बिजली बिलों में गड़बड़ी की ज्यादा शिकायतें आ रहीं हैं। बिजली बिलों को ठीक कर लिया जाए।
बैठक में कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग के एनआरएचएम में की गई भर्तियों और लैपटॉप वितरण में शिकायतें मिल रहीं हैं। इसकी भी जांच करा ली जाए। सांसद ने कहा कि निगरानी समिति की मीटिंग हर तीन माह में नियत समय पर होनी चाहिए। इसके अलावा बताया गया कि प्रधान मंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2016-2017 में 5520 आवास स्वीकृत किए गए थे। जिनमें से सभी लाभार्थियों को 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। जिसके लिए 22.08 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 2264 आवासों के लिए 10.25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 30 जून को पात्रों के एकाउंट में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में पीडी डीआरडीए ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2016-17 के लिए 46.18 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। 37.42 करोड़ रुपये मजदूरी पर व्यय किया गया। मैटेरियल व्यय समेत सभी धनराशि व्यय की जा चुकी है। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आगामी बैठक समय पर की जाएगी और आज की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं। उनका अनुपालन कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि आज की बैठक में जो प्रकरण संज्ञान में आए हैं। उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सांसद सतपाल सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, सांसद प्रतिनिधि विशाल त्यागी, अमित सिंह, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान अली, बिलारी विधायक मो. फहीम मौजूद रहे।
जिले के 1255 हैंडपंप होंगे रिबोर
मुरादाबाद। बैठक में भारत मिशन, एनआरएलएम, आईसीडीएस, शिक्षा, ड्रेस वितरण, दोपहर का भोजन, पेय जल, नगर निगम द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी एवं अमृत योजना पर गहन विचार किया गया।
पंडित दीन दयाल अन्त्योदय के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन प्रेरणा में जिले में 1067 एनआरएलएम कम्प्लाइंट समूह गठित थे। जो लक्ष्य के शत प्रतिशत रहे।
जिले में 22064 हैंडपंप हैं। 1255 हैंडपंपों का रिवोर किया जाएगा। प्रधान मंत्री फसल योजना के अंतर्गत 23.83 करोड़ रुपये रुपये का लाभ 6281 किसानों के खातों में भिजवा दिया गया है। पंडित दीन दयाल पंडित दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम डिडौरा व सहसपुरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा विद्युत सुरक्षा निदेशालय को निरीक्षण शुल्क भी जाम करा दिया गया है। एनओसी प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 208859 बच्चों को निशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरित की जा चुकी हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विद्युत, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।