{"_id":"594596cb4f1c1b69588b458e","slug":"111497732811-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपोटर्स ने डीएम के सामने रखी आर टू की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपोटर्स ने डीएम के सामने रखी आर टू की समस्या
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपोटर्स ने डीएम के सामने रखी आर टू की समस्या
मुरादाबाद। यंग इंटरप्रिनियोर सोसायटी (यस) ने शनिवार को राही होटल में स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावारण विषय पर मीटिंग का आयोजन किया। सोसायटी ने अपने सत्र की पहली बैठक में जिलाधिकारी को आमंत्रित कर स्वागत किया और एक्सपोटर्स की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
मीटिंग में सोसायटी के एक्सपोटर्स ने स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण पर चर्चा करते हुए मुरादाबाद क्षेत्र को आर टू जोन में शामिल किए जाने और उससे हो रही समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने जिलाधिकारी को आर टू से एक्सपोटर्स को हो रही समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। एक्सपोटर्स ने बताया कि मुरादाबाद को नए मास्टर प्लान में जोन आर टू में शामिल कर दिया गया है। आर टू का मतलब होता है प्रदूषण रहित उद्योग इकाई। इस कारण अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक्सपोटर्स को एनओसी मिलने में परेशानी हो रही है। साल 2014 तक इस तरह की समस्या नहीं थी। एक्सपोटर्स ने कहा कि फैक्ट्रियों में बहुत कम मात्र में प्रदूषण होता है। इसलिए आर टू को प्रदूषण रहित उद्योग इकाई के बदले प्रदूषण नियंत्रक उद्योग इकाई कर दिया जाए। ऐसा करने पर एक्सपोटर्स प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अगर मुरादाबाद आर टू में ही शामिल रहा तो यहां के उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। जबकि देश के विदेशी मुद्रा कोष में मुरादाबाद के एक्सपोर्ट का बहुत बड़ा योगदान है। यहां का एक्सपोर्ट प्रति वर्ष 7 हजार करोड़ से अधिक है। एक्सपोटर्स की समस्या पर डीएम राकेश कुमार ने कहा कि एक्सपोटर्स की समस्या गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि विभिन्न एक्सपोटर्स संस्थाएं एक कोर कमेटी गठित करें। इसके बाद विभिन्न विभागों के साथ मीटिंग कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कमिश्नर के साथ इस संबंध में वार्ता कर शासन स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मीटिंग में यस के चेयरमैन राजीव ढल, सचिव सौरभ जैन, मनीष अग्रवाल, ऋषि पुगला, नीरज रस्तोगी, ऋषि पुरी, अमित कुमार अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, पुनीत आर्य आदि एक्सपोटर्स मौजूद रहे। संचालन नीरज गांधी और उदित सरन ने किया।