फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   110 kg banned polythene caught, 47 thousand fine recovered

Moradabad News: 110 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी, 47 हजार जुर्माना वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
110 kg banned polythene caught, 47 thousand fine recovered
मुरादाबाद। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 12 प्रतिष्ठानों पर चेकिंग कर 110 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ उसे जब्त कर लिया। साथ ही 47 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने कोहिनूर तिराहा स्थित बबलू, रहमतनगर में मुर्तजा अली, अकरम, अब्दुल कय्यूम, जर्जर सिद्दीकी, मुशाहिद हुसैन, हरथला निवासी अमित विश्नोई, शीशपाल, प्रदीप, अतुल कुमार, रिंकू, सुधीर कुमार के प्रतिष्ठान पर चेकिंग कर प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। पकड़ी गई पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया। साथ ही आरोपियों से 47 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। प्रवर्तन दल टीम ने इस दौरान संबंधित क्षेत्र में सड़क पटरी पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी एसके शाही, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक प्रदीप चौधरी, राजस्व निरीक्षक केशव विश्नोई, शुभम कुमार, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed