फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 new corona pateint in moradabad

लेखपाल संघ अध्यक्ष समेत 11 कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
11 new corona pateint in moradabad
मुरादाबाद। लेखपाल संघ के अध्यक्ष, किर्गिस्तान से लौटा एमबीबीएस का छात्र और इंजीनियर समेत कोरोना के 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक निर्यातक और उसके परिवार के तीन लोग शामिल हैं। संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 487 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि केजीएमयू से 357 की सैंपल रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 290 निगेटिव, आठ पॉजिटिव और दो रिपीट सैंपल पॉजिटिव आए हैं। 30 प्रतीक्षारत सैंपल हैं। निजी लैब से भी तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। केजीएमयू से आई रिपोर्ट में लाजपत नगर निवासी 58 वर्षीय निर्यातक, 55 वर्षीय पत्नी और 29 साल की बेटी संक्रमित आई है। निर्यातक का शनिवार को बेटा पॉजिटिव आया था। ठाकुरद्वारा निवासी 26 साल का युवक भी संक्रमित आया है। युवक महाराष्ट्र में हाईवे बनाने वाली एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। 28 जून को घर लौटने पर उसका सैंपल कराया गया था। तहसील स्कूल के पास घड़ी की दुकान चलाने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित आए हैं। बुजुर्ग डिप्टी गंज में रहते हैं। र्किगिस्तान से लौटा एमबीबीएस का 24 साल का छात्र भी संक्रमित आया है। महमूदपुर निवासी छात्र 30 जून को लौटा था और क्वारंटीन था। रामगंगा विहार निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और आरआर पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले 86 वर्षीय बुुजुर्ग भी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि निजी लैब से लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष की कोरोना संक्रमित आए हैं। संघ अध्यक्ष को पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। उन्होंने निजी लैब से जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अध्यक्ष टीडीआई सिटी में रहते हैं और टीएमयू में भर्ती हैं। लाइनपार निवासी गर्भवती महिला भी पॉजिटिव आई है। डिलीवरी से पहले निजी अस्पताल में महिला का निजी लैब से जांच कराई गई। उसका सैंपल पॉजिटिव आया है। लाजपत नगर निवासी 62 साल का बुजुर्ग भी निजी लैब से पॉजिटिव आया है। बुखार की शिकायत और सांस लेने में परेशानी होने पर उसका सैंपल कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि 30 सैंपल रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed