{"_id":"684de3369075f569ce0d39c8","slug":"109-great-donors-donated-blood-thalassemia-patients-will-be-helped-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-666674-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 109 महादानियों ने दिया रक्त, थैलेसीमिया पीड़ितों की होगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 109 महादानियों ने दिया रक्त, थैलेसीमिया पीड़ितों की होगी मदद
Sun, 15 Jun 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर जिला अस्पताल और कांठ सीएचसी में लगाया गया। दोनों जगह कुल 109 महादानियों ने रक्तदान किया। यह रक्त थैलेसीमिया पीड़ितों व दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों की मदद में काम आएगा।
जिला अस्पताल में थैलेसीमिया के 83 मरीज पंजीकृत हैं, जिन्हें हर माह निशुल्क रक्त दिया जाता है। शनिवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुए शिविर में परिवर्तन दी चेंज संस्था, पुलिस व पीएसी के जवानों, डॉक्टरों, निर्यातकों व आम नागरिकों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इस माैके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एसपी सिटी रणविजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शिल्पा अग्रवाल ने रक्तदाताओं का हौसलाअफजाई किया। ब्यूरो