{"_id":"5ccca67abdec22078d32e3b8","slug":"101556915834-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर की एजी डॉटर्स कंपनी को लापरवाही के लिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर की एजी डॉटर्स कंपनी को लापरवाही के लिए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का 30 दिन के काम में तीन महीने लगाने पर सिंगापुर की कंपनी एजी डॉटर्स को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। कंपनी से डेडलाइन समेत जवाब तलब हुआ है। उन्हें बताना होगा कि प्लांट लगाने के लिए कूड़ा हटाने, मशीनें लाने, उन्हें लगाने और काम शुरू करने में कितना समय लगेगा।
कूड़ा निस्तारण नहीं होने से करीब छह लाख टन कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ फैले हुए हैं। नगर निगम ने एक साल पहले सिंगापुर की कंपनी एजी डॉटर्स से वेस्ट टु एनर्जी प्लांट लगाने का करार किया था। एजी डॉटर्स को ट्रंचिंग ग्राउंड में 125 मीट्रिक टन के दो प्लांट लगाए जाने हैं। तय हुआ था कि कंपनी बिजली बनाकर उसे सरकार को सस्ती दरों पर बेचेगी। इसकी एवज में निगम ने कंपनी को तीन एकड़ जमीन सस्ते दामों दी है। प्लांट की बातचीत एक साल पहले अंतिम रूप में आई थी, लेकिन करार तीन महीने पहले 5 फरवरी को हुआ था। लेकिन काम शुरू नहीं किया। नगर आयुक्त द्वारा प्रगति रिपोर्ट मांगने पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़े के पहाड़ हटाने के लिए जेसीबी मशीनें और लोडर लगाए थे।