फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रिमझिम फुहारों से सुहाना हुआ मौसम

रिमझिम फुहारों से सुहाना हुआ मौसम

Thu, 23 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों से सुहाना हुआ मौसम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन से मौसम में मिजाज में बदलाव जारी है। मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस रहने के बाद बुधवार सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। सुबह करीब 11 बजे रिमझिम फुहारों से तापमान में गिरावट आई, मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर में 2.4 मिली मीटर बारिश हुई है।

सोमवार को झमाझम बारिश होने के बाद मौसम के तेवर चढ़ गए। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ होने के बाद तेज धूप थी। लोगों को तपिश के अलावा उमस ने भी बेहाल कर दिया। छांव में भी उनको भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। शाम होते-होते मौसम एक बार फिर बदला। आसमान में बादल छाने लगे। बुधवार सुबह से ही काले घने बादलों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक रही रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। तापमान में गिरावट होने के साथ उमस में भी लोगों को सुकून मिला। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बारिश 2.4 मिली मीटर रही। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से वातावरण में नमी बनी हुई थी। सुबह की आर्द्रता 97 फीसदी और शाम की 94 फीसदी रही। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि मानसून सक्रिय हुए करीब दो महीने का समय बीतने को है, लेकिन बारिश सामान्य से कम है। अब झमाझम बारिश होनी चाहिए। 26 अगस्त तक बादल छाने के अलावा बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed