फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   100 teachers received training at a workshop on the Sanskrit teacher's guidebook, held at the DIET.

Moradabad News: डायट में संस्कृत शिक्षक संदर्शिका कार्यशाला में 100 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
100 teachers received training at a workshop on the Sanskrit teacher's guidebook, held at the DIET.
कांठ। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में दो दिवसीय संस्कृत शिक्षक संदर्शिका कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें जिले सभी विकास खंडों के 100 शिक्षकों ने दो बैचों में प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा में एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन




कार्यशाला प्रभारी डायट प्रवक्ता डॉ. अंशु गुप्ता ने संस्कृत भाषा के महत्व पर कहा कि संस्कृत वेदों और पुराणों की महत्वपूर्ण भाषा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में त्रिभाषा सूत्र के अंतर्गत संस्कृत शिक्षण का विशेष महत्व है। उन्होंने गतिविधियों के माध्यम से भाषा सीखने की प्रक्रिया को सरल और रुचिकर बनाने पर जोर दिया। संदर्भदाता डॉ. लोकेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख बिंदुओं, शब्दों के सही उच्चारण और व्याकरण संबंधी नियमों पर जानकारी दी। साथ ही दैनिक जीवन और कक्षा में उपयोग होने वाले संस्कृत शब्दों एवं वाक्यों पर आधारित शिक्षण सामग्री तैयार कराई। संदर्भदाता मुकुल कौशिक ने संस्कृत भाषा के स्वरूप और महत्व के साथ दैनिक जीवन एवं कक्षा में प्रयोग होने वाले शब्दों और सरल वाक्यों के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने क्रियाधारित शिक्षण, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के निर्माण, उपयोग और आधुनिक तकनीकी उपकरणों के शिक्षण में समावेश व खेल-खेल में संस्कृत सीखने के नवाचारी तरीके पर सत्र प्रस्तुत किए। शिक्षक मोनिका, सौरभ, रंजना, समरपाल सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, चारु, दीपशिखा शर्मा आदि ने प्रमुख गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया। प्रवक्ता डॉ. अनिल यादव ने आम बोलचाल में संस्कृत का प्रयोग बढ़ाने पर जोर दिया। शिक्षा शास्त्र प्रवक्ता शशिबाला ने शिक्षकों से कार्यशाला में सीखे गए ज्ञान का उपयोग शिक्षण कार्य में करने का आह्वान किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला में वंदना शर्मा, कुंवरपाल, चंद्रशेखर, बबीता, संदेश, ज्योति, सुनीता, शुभम, माधुरी, विनय, प्रियंका, सुषमा, शमीमुल, मुनीश, सीमा, रूपाली आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed