फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 trains including Nauchandi, Rajyarani will remain cancelled, five will run late

Moradabad News: नौचंदी, राज्यरानी समेत 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, पांच देरी से चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
10 trains including Nauchandi, Rajyarani will remain cancelled, five will run late
मुरादाबाद। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में वेटिंग की किल्लत झेल रहे लोगों की मुश्किल और बढ़ने वाली है। रेलवे ने नौचंदी, राज्यरानी, डबल डेकर समेत 10 ट्रेनों को रद्द करने व पांच ट्रेनों को देरी से चलाने की घोषणा की है। मुरादाबाद मंडल के अलगावां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 30 जून से पांच जुलाई के बीच ट्रेनें प्रभावित रहने से छुट्टियां खत्म होने पर घर लौटने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


(14235-36) बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई के बीच निरस्त रहेगी। (14307-08) बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक रद्द रहेगी। (12583-84) लखनऊ-आनंदविहाार-लखनऊ डबल डेकर ट्रेन दो व चार जुलाई को रद्द रहेगी। (22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जून से पांच जुलाई तक रद्द रहेगी। (15119-20) वाराणणसी-देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (14511-12) नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (15127-28) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (15043-44) लखनऊ-काठगोदाम-लखखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (04306) शााहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन दो से पांच जुलाई तक निरस्त रहेगी। (04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर चार जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
(13152) सियालदह एक्सप्रेस तीन जुलाई को जम्मूतवी से ढाई घंटे देरी से चलेगी। (12332) हिमगिरी एक्सप्रेस तीन जुलाई को जम्मूतवी से ढाई घंटे देरी से चलेगी। (15910) अवध असम एक्सप्रेस तीन जुलाई को लालगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलेगी। (15074) टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तीन जुलाई को टनकपुर से एक घंटे की देरी से चलेगी। (15076) टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। (13151) हावड़ा-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। (12332) हिमगिरी एक्सप्रेस दो जुलाई को रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। यह जानकारी मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed